विश्व के सात महाद्वीप
(The world's seven continents)
---------------------------------------------
*एशिया
- एशिया सबसे बड़ा महाद्वीप है।
- यह विश्व के कुल स्थल क्षेत्र के 1/3 भाग पर स्थित है।
- यहां की 3/4 जनसख्या अपने भरण-पोषण के लिए कृषि पर निर्भर है।
- एशिया चावल, मक्का, जूट, कपास, सिल्क इत्यादि के उत्पादन के मामले में पहले स्थान पर है।
*अफ्रीका
- अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
- अफ्रीका का 1/3 हिस्सा मरुस्थल है।
- यहां की मात्र 10% भूमि ही कृषि योग्य है।
- हीरे व सोने के उत्पादन में अफ्रीका सबसे ऊपर है।
*उत्तरीअमेरिका
- यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
- यह दुनिया के 16% भाग पर स्थित है।
- कृषीय संसाधनों की दृष्टिकोण से यह काफ़ी धनी क्षेत्र है।
- विश्व के कुल मक्का उत्पादन का आधा उत्पादन यहीं होता है।
- वन, खनिज व ऊर्जा संसाधनों के दृष्टिकोण से यह काफ़ी समृद्ध क्षेत्र है।
*दक्षिणअमेरिका
- यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
- इस महाद्वीप का 2/3 हिस्सा विषुवत रेखा के दक्षिण में स्थित है।
- इसके बहुत बड़े हिस्से में वन हैं।
*अंटार्कटिका
- यह विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
- यह पूरी तरह दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है और दक्षिण ध्रुव इसके मध्य में स्थित है।
- इस महाद्वीप का 99% हिस्सा वर्षपर्यन्त बर्फ़ से ढंका रहता है।
- यहां की भूमि पूरी तरह बंजर है।
*यूरोप
- यूरोप एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां जनसंख्या घनत्व अधिक होने के साथ-साथ समृद्धता भी है।
- यहां वन, खनिज, उपजाऊ मिट्टी व जल बहुतायत में है।
- यूरोप के महत्त्वपूर्ण खनिज संसाधन कोयला, लौह अयस्क,पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस है।
*ऑस्ट्रेलिया
- यह एकमात्र देश है जो सम्पूर्ण महाद्वीप पर स्थित है।
- यह देश पादपों, वन्यजीवों व खनिजों के मामल में समृद्ध है
- लेकिन जल की यहां काफ़ी कमी है।






 
 
 
 


 
0 Comments:
Post a Comment